सिमली में जनपद के प्रभारी सचिव  की अध्यक्षता में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर

 

 

चमोली (सू. वि.)। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर राज्य की न्याय पंचायतों में “जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को चमोली की न्याय पंचायत सिमली में जनपद के प्रभारी सचिव व सैनिक कल्याण व आयुष एवं आयुष शिक्षा  दीपेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में “बहुउद्देशीय शिविर” का आयोजन किया गया।
सिमली में आयोजित शिविर के दौरान ग्रामीणों की ओर से 45 शिकायतें दर्ज करवाई गई। जिनमें से 34 शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर निस्तारण किया। जबकि अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से 36,आयुर्वेदिक विभाग की ओर से 39 और होम्योपैथिक विभाग की ओर से 35 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की। समाज कल्याण विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं के 25 आवेदनों का सत्यापन किया।
शिविर के दौरान जिलाधिकारी ने न्यू डिम्मर पेयजल योजना को लेकर मुख्य विकास अधिकारी को जांच कर करवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता का निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की नियमित मॉनिटरिंग करते साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को लंबित पेंशन प्रकरणों की जांच कर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।
शिविर की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी सचिव ने सभी अधिकारियों को ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, निस्तारण करने की बात कही। वहीं उन्होंने अधिकारियों को शासन स्तर की समस्याओं के निराकरण के लिए पत्राचार कर समय से समस्याओं के समाधान करवाने के भी निर्देश दिए।
शिविर में बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, नगर पालिका अध्यक्ष कर्णप्रयाग गणेश शाह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, डीएफओ सर्वेश दुबे, उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रांगड़ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद थे।

More From Author

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 874 लोगों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित

जनसुनवाई कार्यक्रम में 55 समस्याएं की गई दर्ज,जिसमें से मौके पर 28 समस्याओं का किया गया निस्तारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.