उत्तराखंड : PM मोदी ने इन 19 योजनाओं का शिलान्यास, 12 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

देहरादून: उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती के भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल ₹8260.72 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें ₹7329.06 करोड़ की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास और ₹931.65 करोड़ की 12 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। इन परियोजनाओं से पेयजल, सिंचाई, बिजली, बाढ़ सुरक्षा, सौर ऊर्जा, खेल, शिक्षा और पर्यटन जैसे क्षेत्रों को मजबूती मिलेगी।

शिलान्यास की गईं 19 प्रमुख परियोजनाएं (कुल लागत ₹7329.06 करोड़)

  1. सौंग बांध पेयजल परियोजना (देहरादून-टिहरी) – ₹2491.96 करोड़
  2. जमरानी बांध बहुउद्देशीय पेयजल परियोजना (नैनीताल) – ₹2584.10 करोड़
  3. अलकनंदा नदी बाएं तट पर ज्योतिर्मठ (चमोली) में टो प्रोटेक्शन एवं भूस्खलन स्थिरीकरण – ₹100.53 करोड़
  4. धारचूला (पिथौरागढ़) में काली नदी दाएं तट पर बाढ़ सुरक्षा योजना – ₹140.22 करोड़
  5. पीपलकोटी (चमोली) में 400 के.वी. स्विचिंग उपसंस्थान एवं पारेषण लाइन – ₹340.29 करोड़
  6. घनसाली (टिहरी) में 220 के.वी. उपसंस्थान – ₹277.23 करोड़
  7. सभी जनपदों के शासकीय भवनों में सोलर पावर प्लांट स्थापना – ₹129.37 करोड़
  8. बनबसा (चम्पावत) में 220 के.वी. उपसंस्थान (100 एमवीए) एवं पारेषण लाइन – ₹223.71 करोड़
  9. लोहाघाट (चम्पावत) में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज – ₹256.96 करोड़
  10. केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि के तहत 08 एवं राज्य योजना के तहत 02 सड़क योजनाएं – ₹127.43 करोड़
  11. यमकेश्वर (पौड़ी गढ़वाल) में चौरासी कुटिया पुनरोद्धार – ₹100.89 करोड़
  12. लोहाघाट, सल्ट, दन्या, गरूड़, द्वाराहाट, पोखरी राजकीय पॉलिटेक्निक भवन निर्माण – ₹100.67 करोड़
  13. टिहरी एवं देहरादून में पर्यटन विकास कार्य – ₹58.21 करोड़
  14. देहरादून एवं हल्द्वानी में रैन बसेरा निर्माण – ₹55.00 करोड़
  15. खानपुर (हरिद्वार) उप जिला चिकित्सालय भवन निर्माण – ₹39.42 करोड़
  16. कपकोट, कर्णप्रयाग पम्पिंग पेयजल योजना एवं नानकमत्ता पेयजल पुनर्गठन – ₹79.83 करोड़
  17. लालकुआं (नैनीताल) में 1.50 लाख लीटर/दिन क्षमता की अत्याधुनिक दुग्धशाला – ₹80.77 करोड़
  18. पौड़ी गढ़वाल में पेयजल योजना – ₹15.16 करोड़
  19. वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार में चैनलिंक फेंसिंग – ₹11.48 करोड़

लोकार्पण की गईं 12 परियोजनाएं (कुल लागत ₹931.65 करोड़)

  1. बरम (धारचूला, पिथौरागढ़) में 220/33 के.वी. (50 एमवीए) उपसंस्थान एवं 25.12 सर्किट किमी पारेषण लाइन – ₹161.98 करोड़
  2. बिंदाल-पुरकुल (देहरादून) 132 के.वी. पारेषण लाइन – ₹38.71 करोड़
  3. सभी जनपदों के शासकीय भवनों में सोलर पावर प्लांट स्थापना – ₹32.61 करोड़
  4. अमृत 1.0 के तहत देहरादून (धर्मपुर, रायपुर, मसूरी, कैन्ट) जलापूर्ति 23 जोन – ₹128.56 करोड़
  5. चम्पावत, टनकपुर, ताकुला, बाडेछीना, चिन्यालीसौड़, कुल्सारी राजकीय पॉलिटेक्निक भवन – ₹126.27 करोड़
  6. राज्य योजना के 03 एवं केन्द्रीय अवसंरचना निधि के 07 विभिन्न निर्माण कार्य – ₹110.03 करोड़
  7. गंगोलीहाट, बागेश्वर, श्रीनगर पम्पिंग पेयजल योजना – ₹80.81 करोड़
  8. बेलपट्टी ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना (गंगोलीहाट, पिथौरागढ़) – ₹57.50 करोड़
  9. ग्वालगांव (धारचूला) भूस्खलन उपचारात्मक कार्य – ₹84.09 करोड़
  10. पिथौरागढ़ एवं देहरादून में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य – ₹66.57 करोड़
  11. प्रेसिजन मैन्युफैक्चरिंग कार्यशाला – ₹26.91 करोड़
  12. हल्द्वानी स्टेडियम में हॉकी एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड – ₹18.61 करोड़

More From Author

आतंकी हमले की साजिश नाकाम, इस राज्य में ATS ने ISIS के 3 टेररिस्ट को किया गिरफ्तार

भालू के हमले से महिला घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.