वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत मवेशियों के बेहतर उपचार के लिए जिला प्रशासन की नई पहल

चमोली। वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत जनपद चमोली के सीमांत क्षेत्र के पशुपालकों के मवेशियों के बेहतर उपचार के लिए जिला प्रशासन ने नई पहल शुरु की है। जिसके तहत प्रशासन की ओर से पशुपालन विभाग और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल को वेटरनरी मेडिकेयर यूनिट वाहन उपलब्ध कराया है। शनिवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वाहन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल को सौंप दिया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से द्वितीय रक्षा पंक्ति के गांवों में विकास कार्यों के साथ ही अन्य सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन की ओर से सीमांत क्षेत्र के पशुपालकों की सुविधा के लिए वेटरनरी मोबाइल वाहन  उपलब्ध कराया गया है। जिसका संचालन आईटीबीपी के ओर से किया जाएगा। वहीं वाहन के संचालन के लिए दवाइयों व अन्य संसाधनों की आपूर्ति पशुपालन विभाग की ओर से की जाएगी। उन्होंने बताया कि वाहन के सुचारु और नियमित संचालन के लिए पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के मध्य अनुबंध किया गया है।

इस मौके पर परियोजना निदेशक आनन्द सिंह, डॉ गौतम कुमार पंकज द्वितीय कमान आईटीबीपी गौचर एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी असीम देब मौजूद रहे।

More From Author

चंद्रनगर स्थित तीन मेडिकल फर्मो में गंदगी व लापरवाही मिलने पर विधिक प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उत्तरायणी कौथिक महोत्सव में हिलान्स कैंटीन की महिलाएँ बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.