भालू के हमले से महिला घायल

पोखरी(चमोली)। गुनियाला गांव की महिला रुचि देवी पर भालू ने हमला बोला। नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत गुनियाला गांव की रुचि देवी (28)वर्ष  पत्नी मनोज कुमार पर भालू ने हमला बोला। घटना उस समय हुई जब रुचि देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ धमतोली के जंगल में घास-पत्ती लेने गई थीं। करीब 9 बजे घास काटते समय भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। महिलाओं के शोर मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। घायल रुचि देवी को 108 की मदद से सीएचसी पोखरी लाया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रियम गुप्ता समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों  ने उनका उपचार किया। डॉ. गुप्ता के अनुसार रुचि देवी के सिर और पेट पर हल्के घाव बने हैं। उपचार व टांके लगाने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। बताया कि महिला की स्थिति सामान्य है।

More From Author

उत्तराखंड : PM मोदी ने इन 19 योजनाओं का शिलान्यास, 12 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

उत्तराखंड : गढ़वाली-कुमाऊंनी में बोले प्रधानमंत्री मोदी, पिछले 25 सालों की बधाई, अगले 25 सालों के लिए नसीहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.