हरिद्वार। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने अवगत कराया है कि कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार की ओर से 16 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। मेले में हरिद्वार क्षेत्र की करीब 7-8 औद्योगिक इकाइयों के शामिल होने की संभावना है। कंपनियों की संख्या में बदलाव हो सकता है। मेले में करीब 400 रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिलेगा। जिनमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, प्लंबर, स्नातक और परास्नातक योग्यता वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। उन्होंने ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 16 सितंबर को बायोडाटा की दो प्रतियां, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र और सेवायोजन प्रमाणपत्र साथ लेकर आएं। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्र भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यदिवस में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जिला सेवायोजन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
- Home
- उत्तराखण्ड
- 16 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 400 युवाओं को नौकरी का मिलेगा मौका
Posted in
उत्तराखण्ड
16 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 400 युवाओं को नौकरी का मिलेगा मौका
You May Also Like
Posted in
उत्तराखण्ड
देसंविवि में एआई फॉर डेमोक्रेसी पर अंतरराष्ट्रीय समिट 15 को
Posted by
मुकेश कुमार
Posted in
उत्तराखण्ड
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
Posted by
मुकेश कुमार
More From Author
Posted in
उत्तराखण्ड
देसंविवि में एआई फॉर डेमोक्रेसी पर अंतरराष्ट्रीय समिट 15 को
Posted by
मुकेश कुमार
Posted in
उत्तराखण्ड
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
Posted by
मुकेश कुमार



