28वां सावन ज्योत महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न

हरिद्वार। श्री सावन ज्योत सभा (रजि.), करनाल द्वारा 28वें सावन ज्योत महोत्सव का आयोजन भूपतवाला, हरिद्वार स्थित श्री जगदीश स्वरूप आश्रम में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर विधिवत ज्योत प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने शोभायात्रा में भाग लिया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को सावन ज्योत महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां गंगा का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश एवं देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

महोत्सव के अंतर्गत भव्य शोभायात्रा श्री जगदीश स्वरूप आश्रम से प्रारंभ होकर हरिद्वार के विभिन्न मार्गों से होती हुई हर की पौड़ी पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ सावन ज्योत को मां गंगा में समर्पित किया गया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर श्री सावन ज्योत सभा के प्रधान किशोर नागापाल, चेयरमैन कैलाश सचदेवा, सचिव जीतेन्द्र कटारिया, गुलशन छाबड़ा, गुरुचरण चौधरी, विनोद चौधरी, लव सेठिया, अजय धीमान, भास्कर रहेजा एवं श्याम छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि सावन ज्योत महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाना तथा श्रद्धालुओं को मां गंगा की पावन धारा से जोड़ना है। महोत्सव के सफल आयोजन पर सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

More From Author

कराटे चैंपियनशिप में विधायक डॉ. प्रेमचंद ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया

जन्मशताब्दी समारोह का द्वितीय चरण का कार्यक्रम दिल्ली में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.