51 खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूनों की जाँच में दो सैम्पल फेल

जसपुर। दीपावली पर्व के दृष्टिगत उपभोक्ताओं को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडे द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद ऊधम सिंह नगर अंतर्गत जसपुर में संचालित ढाबा स्वीट शाप किराना इत्यादि के प्रतिष्ठानो से 51 विभिन्न खाद्य पदार्थों का सचल खाद्य विश्लेषणशाला के माध्यम से प्राथमिक परीक्षण किया गया, जिसमें 05 खाद्य पदार्थ अरहर दाल, पनीर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर मानक अनुसार नहीं पाए गए। सचल खाद्य विश्लेषणशाला के माध्यम से जसपुर में 02 जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 175 खाद्य कारोबार कर्ताओं व उपभोक्ताओं को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थों के उपभोग हेतु जागरूक किया गया।

टीम में बी.एस. बिष्ट उपायुक्त लैब, ललित मोहन पांडे सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा उधम सिंह नगर अपर्णा शाह वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अनुभव भट्ट कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) तथा गौरव नेगी सम्मिलित रहे। वही विनय शंकर पांडे ने बताया कि जनपद उधम सिंह नगर ही नहीं पूरे उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभग स्वास्थ्य एवं खाद्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है जनता के स्वास्थ्य को लेकर दीपावली पर्व से पहले खाद्य सामानों जांच लगातार की जा रही है। 20 सचल बैंन के जरिए नमुनो की जांच कर तुरंत जांच परिणाम सामने आ रहे हैं मानक पूर्ण न होने वाले खाद्य सामग्री पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है जनता के साथ से खिलवाड़ जरा भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

More From Author

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने भगवान बद्री विशाल के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.