कोटद्वार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में ग्राम चौकीदारों के माध्यम से स्थानीय ग्रामवासियों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिए गये है जिसके तहत थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल के द्वारा थाना कार्यालय में सभी ग्राम चौकीदारों की मासिक गोष्ठी ली गई इस दौरान ग्राम चौकीदारों के साथ बैठक करते हुए थानाध्यक्ष ने साइबर सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट और महिला अपराध की रोकथाम के लिए ग्राम चौकीदारों को जागरूकता पंपलेटस वितरित किए तथा सभी ग्राम चौकीदारों से आग्रह किया कि वह इन जागरूकता पंपलेटस को अपने-अपने गांव में ग्राम पंचायत भवनों और बारात घरों पर चश्पा करें । पंपलेटस को स्थानीय ग्रामीणों के साथ व्हाट्सएप स्टेटस लगवाएं, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक साइबर अपराधों की सुरक्षा के विषय में जानकारी हो सके, इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि ग्राम चौकीदारों के माध्यम से पुलिस आम ग्रामीण तक साइबर अपराध और महिला अपराध की रोकथाम संबंधी जनजागरुकता को आसानी से पहुंचा रही है, जिससे ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके ।
- Home
- उत्तराखण्ड
- साइबर सुरक्षा ओर महिला अपराधों की रोकथाम के लिए ग्राम चौकीदारों के साथ की गोष्ठी
Posted in
उत्तराखण्ड
साइबर सुरक्षा ओर महिला अपराधों की रोकथाम के लिए ग्राम चौकीदारों के साथ की गोष्ठी
You May Also Like
Posted in
उत्तराखण्ड
जंगलों की सुरक्षा में अब वन पंचायतों की भूमिका होगी अहम
Posted by
मुकेश कुमार
Posted in
उत्तराखण्ड
जिलाधिकारी के निर्देशन में चला अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
Posted by
मुकेश कुमार
More From Author
Posted in
उत्तराखण्ड
जिलाधिकारी के निर्देशन में चला अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
Posted by
मुकेश कुमार
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर विशेष सत्र की तैयारियों का लिया जायजा
