जिलाधिकारी के निर्देशन में चला अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

  • सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में कनखल में चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

हरिद्वार। दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ़ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में जिला प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कनखल स्थित झंडा चैक क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क एवं फ़ुटपाथ पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया, जिससे आमजन को आवागमन में सुविधा मिल सके और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहे। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक सड़कों एवं फ़ुटपाथों पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दीपावली पर्व के दौरान बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

More From Author

‘हर्बल वल्र्ड’ मालागांव में 04 नवंबर से सजेगा तीन दिवसीय ‘हर्बल कुंभ’

जंगलों की सुरक्षा में अब वन पंचायतों की भूमिका होगी अहम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.