रुद्रप्रयाग के भीरी के पास मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मृत्यु, 4 घायल; जिला प्रशासन ने तेजी से चलाया बचाव अभियान

  • रुद्रप्रयाग के भीरी के पास मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, जिला प्रशासन की तत्परता से घायलों को तत्काल मिली राहत
  • दुर्घटना में दो की मृत्यु, चार घायल

रुद्रप्रयाग : पुलिस कंट्रोल रूम, रुद्रप्रयाग को 08 नवम्बर, 2025 को सांय लगभग 06ः30 बजे दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि भीरी के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में गिर गया। वाहन में कुल 06 लोग सवार थे। सूचना प्राप्त होते ही जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, रुद्रप्रयाग द्वारा तत्काल 108 एम्बुलेंस एवं पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। मौके पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह विष्ट सहित पुलिस व स्थानीय प्रशासन की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया। सभी घायलों को तुरंत उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन मक्कू से रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा था। हादसे में दो व्यक्तियों की मृत्यु हुई है जबकि चार व्यक्ति घायल हुए हैं, जिनमें से दो को अगस्त्यमुनि में प्राथमिक उपचार के उपरांत छुट्टी दे दी गई है, वहीं अन्य दो घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में जारी है।

मृतक व्यक्तियों का विवरण

  1. विकास पुत्र राम, निवासी बिजनौर (उ.प्र.) – वाहन चालक
  2. शिशपाल पुत्र फूल सिंह, उम्र 45 वर्ष, निवासी बिजनौर (उ.प्र.)

घायल व्यक्तियों का विवरण

  1. टिप्पू पुत्र जगराम सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी बिजनौर (उ.प्र.)
  2. सुनील पुत्र रामकुमार, उम्र 32 वर्ष, निवासी बिजनौर (उ.प्र.)
  3. जौनी कुमार पुत्र ऋषिपाल सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी बिजनौर (उ.प्र.)
  4. सुनील कुमार पुत्र लीलापथ सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम जवलपुर

जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होते ही आपदा नियंत्रण कक्ष, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर त्वरित राहत कार्य सुनिश्चित किया गया।

जिलाधिकारी प्रतीक जैन द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए एवं मृतकों के परिजनों को शीघ्र आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

More From Author

उत्तराखंड में PM के दौरे के लिए अभेद्य सुरक्षा : डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश, 3000 से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात!

राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाई जाएगी, शहीदों के नाम पर सुविधाओं का नामकरण, मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.