श्री गुरु राम राय पैरामेडिकल कॉलेज में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया विश्व रेडियोलॉजी दिवस

कोटद्वार : श्री गुरु राम राय पैरामेडिकल काॅलेज कोटद्वार में विश्व रेडियोलाॅजी दिवस का आयोजन हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। हर वर्ष 8 नवम्बर को यह दिवस विश्व स्तर पर मनाया जाता है, जो चिकित्सा क्षेत्र में सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई और एक्स-रे जैसी तकनीकों के अद्वितीय योगदान को पहचान देने का अवसर है। कार्यक्रम का शुभारंभ पैरामेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डॉ. गिरीश उनियाल एवं नर्सिंग काॅलेज के प्राचार्य डॉ. राजकुमार द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद कार्यक्रम में रेडियोलाॅजी से सम्बन्धित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में क्विज, पोस्टर प्रतियोगिता, नाटक, रेडियोलाॅजी संगीत, नृत्य, आदि कार्यक्रमों का संचालन किया गया।

काॅलेज के प्राचार्य डॉ. गिरीश उनियाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि रेडियोलॉजी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा इमेजिंग के क्षेत्र में कार्यरत पेशेवरों के प्रति सम्मान प्रकट करना है। साथ ही, आमजन को रेडियोलॉजी की महत्ता और उपयोगिता के प्रति जागरूक करना भी इसका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि रेडियोलॉजी न केवल रोग के सही निदान में सहायक है, बल्कि मरीजों के उपचार में भी इसकी भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।

रेडियोलाॅजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. पूजा जोशी एवं फैक्ल्टी प्रो. आशीष नेगी ने छात्रों को अपने सम्बोधन में रेडियोलाॅजी के जनक प्रोफेसर विलियम कोनार्ड राॅन्जन के जीवन पर बताया कि उन्होंने 8 नवंबर 1895 में एक्स-रे तकनीकी की खोज की थी। इसके बाद मरीज की जांच प्रक्रिया में अहम बदलाव आ गए। उन्होंने बताया कि इस खोज के बाद विश्वभर में चिकित्सा जगत में महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की गई क्योंकि एक्स-रे तकनीक से टूटी हुई हड्डियों को आसानी से देखा जा सकता है। जिससे चिकित्सकों को मरीजों का इलाज करने में काफी सुविधा हो गई है। चिकित्सा पद्धति में होने वाले बदलावों के चलते अब सीटी स्कैन, एमआरआई, एंजियोग्राफी, अल्ट्रासाउंड जैसी रेडियोलॉजी तकनीक का प्रयोग किया जाने लगा है इससे न केवल डॉक्टर को मरीजों के उपचार में मदद मिलती है बल्कि मरीजों की आन्तरिक बीमारियों का विश्लेषण एवं इलाज भी किया जाता है।

पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साक्षी, द्वितीय स्थान साबिया एवं तृतीय स्थान दिव्या ने प्राप्त किया। इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता में सोनम, रिया, अंशिका, ईषा की संयुक्त टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्वीज प्रतियोगिता में नबिया, आयुषी, सृष्टि, साक्षी की संयुक्त टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रणव राज बमराड़ा, शिवी शर्मा, ऋतुजा, अखिल, गांधी खाबा, नीरज, अंकित, श्वेता, दिव्यांशी, आदित्य, प्रगति, अल्का, कमल, आशीष, सुधीर, महावीर आदि सहित मौजूद रहे।

More From Author

राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाई जाएगी, शहीदों के नाम पर सुविधाओं का नामकरण, मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाएं

श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज एवं आईसीएमआर-आईएपीएसएम के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.