
देहरादून। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से उनके देहरादून स्थित शासकीय आवास पर भेंट कर उनको पटका पहनाकर एंव गुलदस्ता भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री धामी के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदेश के विकास, जनकल्याण और राज्यहित में मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास और जनसेवा के लिए मुख्यमंत्री श्री धामी को ईश्वर निरंतर ऊर्जा एवं सामर्थ्य प्रदान करें। उन्होंने उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की मंगलकामना की।



