धर्म नगरी हरिद्वार को साफ, स्वच्छ और सुंदर जनपद बनाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में नव वर्ष के अवसर पर जनपद में चलाया जा रहा है माह स्वच्छता अभियान

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ,स्वच्छ एव सुंदर बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में एक माह 19 दिन से निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है,जिसकी जिलाधिकारी स्वयं निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे है,सफाई अभियान का धरातल पर असर दिखने लगा है।
         जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद  को साफ स्वच्छ बनाने के लिए नव वर्ष के अवसर पर माह सफाई अभियान शुरू किया गया है,जिसमें सभी जनपदवासियों ओर धार्मिक संस्थाओं, व्यापार मंडलों,जनप्रतिनिधियों,गैर स्वयंसेवी संगठनों इस अभियान में पूर्ण सहयोग करने की अपील की गई है तथा इस माह अभियान से जुड़ते हुए अपने घर आंगन एवं आस पास क्षेत्र को साफ सुथरा रखने तथा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा की गई है,जिससे कि जनपद हरिद्वार को साफ ,स्वच्छ एवं सुंदर जनपद बनाया जा सके।
 *जनपद में आज चलाए गए सफाई अभियान  का विवरण*
बीएचईएल द्वारा भी चलाया जा रहा है निरंतर सफाई अभियान*
         बीएचईएल नगर प्रशासक संजय पवार ने अवगत कराया है कि बीएचईएल क्षेत्रांतर्गत  पेंटागन मॉल के पास डिस्पेंसरी सेक्टर 6 क्षेत्र में  भेल टाउनशिप एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट द्वारा कूड़ा उठाया गया साथ ही मध्य मार्ग,शिवालिक मार्ग एवं रानी राव पुल पर  साफ सफाई अभियान चलाया गया।
*राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा अपनी अपनी सड़कों में चलाया गया सफाई अभियान*
            अधिशासी अभियंता एनएचएआई अतुल शर्मा ने अवगत कराया है कि दूधधारी फ्लाईओवर  शांतिकुंज से चंडी चौक फ्लाईओवर तक राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्रांतर्गत पर साफ सफाई का अभियान चलाया गया।
      अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग सुरेश तोमर ने अवगत कराया है कि हरिद्वार लक्सर मार्ग पर पदार्था  राष्ट्रीय राजमार्ग 334 ए में सफाई का कार्य कराया गया।
      अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हरिद्वार दीपक वर्मा ने अवगत कराया है कि भूपतवाला एवं सिडकुल क्षेत्रांतर्गत फोर लाइन सड़क मार्ग की से साफ सफाई की गई साथ ही सड़क किनारे पड़े कचरे,मिट्टी को हटाया गया।
        *खंड विकास अधिकारियों द्वारा चलाया गया सफाई अभियान*
 खंड विकास अधिकारी खानपुर ने अवगत कराया है कि ग्राम पंचायत गिद्दावली ,बालावाली, डुमनपुरी में साफ सफाई का कार्य कराया गया जिसमें लगभग 10 कुंतल कूड़ा एकत्रित किया गया।
 खंड विकास अधिकारी रुड़की ने अवगत कराया है कि ग्राम पंचायत लाठरदेवा क्षेत्रांतर्गत  साफ अभियान चलाया गया,जिसमें लगभग 6 कुंटल कूड़ा एकत्रित किया गया।
*जिला प्रशासन की स्वच्छता अभियान के लिए अपील*
*गांव- गांव, घर- घर यह संदेश पहुंचाना है।*
*जनपद को साफ स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छता अभियान में सभी ने आना है।*

More From Author

दिव्य,भव्य कुंभ आयोजित करने के लिए स्मार्ट एवं डिजिटल तकनीक का किया जाएगा उपयोग: विनय रोहिला

सड़क सुरक्षा कार्यक्रम एवं फर्स्ट रिस्पॉन्डर प्रशिक्षण का आयोजन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.