मिडिएशन फॉर द नेशन 2.0 अभियान का  जनपद में 02 जनवरी से शुभारंभ

लंबित मामलों का सुलह-समझौते के माध्यम से होगा त्वरित एवं प्रभावी  निस्तारण

चमोली। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशानिर्देशों एवं माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के आदेशानुसार मिडिएशन फॉर द नेशन 2.0 अभियान का शुभारंभ जनपद चमोली में दिनांक 02 जनवरी 2026 से किया गया है। यह अभियान आगामी 90 दिनों तक संचालित किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य माननीय न्यायालयों में लंबित मामलों का सुलह-समझौते के माध्यम से त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करना है, ताकि न्याय प्रक्रिया को सरल, सुलभ और समयबद्ध बनाया जा सके।
मिडिएशन फॉर द नेशन 2.0 अभियान के माध्यम से विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य केवल न्यायालयों पर बढ़ते मुकदमों के बोझ को कम करना ही नहीं, बल्कि पक्षकारों के बीच आपसी संवाद, विश्वास एवं सहयोग की भावना को सुदृढ़ करना भी है। मध्यस्थता के माध्यम से विवादों का समाधान होने से पक्षकारों के बीच सौहार्द बना रहता है तथा दीर्घकालिक वैमनस्य से भी बचाव होता है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पुनीत कुमार ने बताया कि यह अभियान न्यायिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता से मामलों का समाधान होने पर आम नागरिकों को समय, धन एवं मानसिक तनाव से राहत मिलती है। उन्होंने जनपद के अधिक से अधिक वादकारियों से अपील की कि वे इस अभियान का लाभ उठाकर अपने मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।

More From Author

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रुद्रप्रयाग को मिलेगा ‘स्टेट बेस्ट इलेक्ट्रोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड 2026

16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस जनपद में पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.