7 फरवरी को जनपद में चलाया जाएगा मेगा सफाई अभियान

  • एक दिन एक घंटा एक साथ थीम पर चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान
  • तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित है निरंतर प्रयासरत
  • 07 फरवरी को चलाए जाने वाले मेगा सफाई अभियान की सफलता के लिए जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक
  • जिलाधिकारी ने 07 तारीख को चलाए जा रहे स्वच्छता मेगा अभियान में सभी जनपद वासियों से भाग लेने की है अपील
हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ जनपद बनाने के लिए दिनांक 07 फरवरी को चलाए जा रहे मेगा सफाई अभियान जिसमें एक दिन एक घंटा एक साथ सफाई अभियान की सफलता के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
     बैठक में जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों,कार्य स्थलों उनके अधीन संचालित हो रहे संस्थानों में विशेष मेगा स्वच्छता अभियान चलाए।
    उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश है कि जनपद की सभी 318 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों,जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जाए।उन्होंने नगर निगम,नगर पालिका ,नगर पंचायतों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी अपने अपने क्षेत्रों में सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडल,जनप्रतिनिधियों एवं धार्मिक संस्थानों के सहयोग से मेगा स्वच्छ अभियान चलाया जाए।
      उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी,उप जिलाधिकारियों,खंड विकास अधिकारियों,महिला मंगल दलों,युवक मंगल दलों,स्वयंसेवी संस्थाओं आदि का इस मेगा सफाई अभियान में सहयोग लिया जाए, मुख्यमंत्री का हरिद्वार जनपद को साफ स्वच्छ जनपद  बनाने का जो सपना है वो साकार हो सके तथा देश में स्वच्छ जनपद में हरिद्वार अपनी अलग पहचान बना सके।
            उन्होंने सभी जनपद वासियों, सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं,जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल एवं गैर स्वयं सेवी संस्थानों से 07 फरवरी को चलाए जा रहे मेगा सफाई अभियान में पूर्ण सहयोग दे,जिससे कि जनपद को देश का सबसे स्वच्छ सुंदर जनपद बनाए जाना मुनकिन होगा।
         इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त हरिद्वार नंदन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद सेठ,मुख्य नगर आयुक्त रुड़की राकेश चंद्र तिवारी, उप जिलाधिकारी रुड़की अनिल कुमार शुक्ला,उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी,उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल ,जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, सहायक परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल ,जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत सहित खंड विकास अधिकारी,नगर पालिका,नगर पंचायत के अधिकारी,जिलास्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

More From Author

हिंदी पत्रकारिता का 200 वर्ष तक निरंतर सक्रिय रहना उसकी गहराई, प्रतिबद्धता और समर्पण का प्रतीक- राज्यपाल

मनसा देवी हिल पहाड़ियाँ पर हो रहे भूस्खलन के उचित प्रबंधन हेतु उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.