गैरसैंण में विधानसभा बजट सत्र आयोजन की जिला प्रशासन ने तैयारियां की शुरू

  • जिलाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को गैरसैंण में प्रस्तावित बजट सत्र के आयोजन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान गैरसैंण में 9 मार्च से 13 मार्च तक होने वाले बजट सत्र की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए समय से सभी तैयारियों को पूर्ण करने की बात कही।

बैठक में सत्र आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, आवास, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य सेवाएं, साफ-सफाई, संचार व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक विभागीय तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि विधानसभा सत्र के सफल आयोजन हेतु सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विभागीय समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही।

बैठक में पुलिस प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल संस्थान, विद्युत विभाग, नगर पंचायत सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया तथा अपनी-अपनी तैयारियों की जानकारी साझा की।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण की जाए, ताकि बजट सत्र का आयोजन सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

More From Author

औली विंटर कार्निवाल और राष्ट्रीय स्कीइंग चैम्पियनशिप के आयोजन को लेकर आयोजित हुई बैठक

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पात्रता परीक्षण, सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ और त्वरित करें – सीएम धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.