उत्तराखण्ड में पशुचिकित्सकों के लिए सात दिवसीय उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

  • ‘Hands on Training in Ultrasonography & Radiology in Animals’ के तहत कौशल विकास को बढ़ावा

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य पशुचिकित्सा परिषद, देहरादून द्वारा पशुपालन विभाग के 20 पशुचिकित्स अधिकारियों के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ. कैलाश उनियाल, अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य पशुचिकित्सा परिषद, डॉ. उदय शंकर, निदेशक, पशुपालन विभाग, और डॉ. नारायण सिंह नेगी, संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. अभिषेक चन्द्र सक्सेना, सहायक प्रोफेसर, भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली ने पशुओं में अल्ट्रासोनोग्राफी एवं रेडियोलॉजी के व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

डॉ. प्रलयंकर नाथ, रजिस्ट्रार, उत्तराखण्ड राज्य पशुचिकित्सा परिषद ने बताया कि परिषद “सत्त कौशल विकास कार्यक्रम” के तहत पशुचिकित्सकों के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, जिससे राज्य में पशुपालन और पशुचिकित्सा सेवाओं को और अधिक उन्नत और प्रभावशाली बनाया जा सके। इस कार्यक्रम से न केवल पशुचिकित्सकों के तकनीकी ज्ञान में वृद्धि होगी, बल्कि राज्य में पशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और प्रभावशीलता को भी नया आयाम मिलेगा।

More From Author

मुख्यमंत्री धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

जिला प्रशासन की सख्ताई पर शिमला बायपास पर सड़क निर्माण शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.