बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर आयोजित

हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार द्वारा कार्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत, ज्वालापुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज, में छात्रओं हेतु, एक निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। बीएचईएल चिकित्सा विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर का शुभारम्भ, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संतोष कुमार गुप्ता एवं प्रमुख (चिकित्सा सेवाएँ) डा. शारदा स्वरुप ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि आज का यह शिविर बच्चों की शिक्षा और उनके समग्र विकास की आधारशिला है। श्री गुप्ता ने बताया कि बीएचईएल, शिक्षा से जुड़े सामाजिक कार्यों के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है और समाज के हित में लगातार कार्य कर रहा है। सम्बोधन के इस क्रम में डा. शारदा स्वरूप ने छात्रओं को संतुलित आहार और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अच्छा पोषण बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि इस शिविर में लगभग 300 छात्रओं को निःशुल्क पोषण सामग्री का वितरण किया गया। इस सराहनीय प्रयास हेतु विद्यालय की ओर से बीएचईएल का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की गई। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (सीएसआर) पार्थ सारथी गौड़ा, विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम राणा एवं शिक्षकगण, बीएचईएल चिकित्सक तथा पैरा मेडिकल स्टाफ के सदस्य, यूनियन प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहे।

More From Author

राज्य में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, उपभोक्ताओं को चिंता करने की आवश्यकता नहीं : आयुक्त खाद्य, नागरिक आपूर्ति

पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत एंकर कंपनी में चलाया जागरुकता कार्यक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.