पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत एंकर कंपनी में चलाया जागरुकता कार्यक्रम

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जागरुकता अभियान पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम को कुशल क्रियान्वयन के लिए एसएसपी हरिद्वार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उसी आदेश के क्रम में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा मंगलवार को एंकर पैनासोनिक कंपनी मे महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों, गौरा शक्ति एप्प, उत्तराखंड पुलिस एप्प, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, किरायेदार सत्यापन, महिला हेल्पलाइन 1090 व 1091 साइबर अपराध से बचाव व हेल्पलाइन नंबर 1930, छेड़छाड़,घरेलू हिंसा तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। पुलिस सदैव आपकी सहायता एवं सुरक्षा के लिए तत्पर है। साथ ही आत्मरक्षा के सामान्य उपायों एवं सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए। कंपनी हैड डिपार्टमेंट द्वारा पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में महिलाओं की सुरक्षा एवं विश्वास बढ़ाने वाला कदम बताया कि पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की बात कही गई।

More From Author

बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर आयोजित

प्लम्बर सम्मान समारोह आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.