प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नही: मुख्य सचिव

नैनीताल(सू. ब्यूरो)। नैनीताल जिले के भ्रमण पर पहुंचे मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने कहा कि प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। अफवाहों पर ध्यान न दें
उन्होंने कहा कि एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, घरेलू के साथ ही छोटे रेस्टोरेंट व ढाबों में भी व्यसायिक सिलेंडर की नियमित आपूर्ति की जा रही है।

मुख्य सचिव ने कहा कि उपभोक्ताओं को उनकी मांग के अनुरूप समय पर और पर्याप्त गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वह किसी भी प्रकार से पैनिक ना हों और अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्हें नियमित रूप से एलपीजी गैस की आपूर्ति की जाएगी।

More From Author

मुख्यमंत्री धामी ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 75 करोड़ की धनराशि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.