एबीडीएम से चिकित्सा क्षेत्र को मिलेगा मजबूत इकोसिस्टमः स्वास्थ्य मंत्री

  • आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की कार्यशाला में स्वास्थ्य मंत्री ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
  • स्पीच टू टैक्स्ट आम जन के और नजदीक होंगी चिकित्सा सेवाएं, शत प्रतिशत प्रगति को बनाएंगे लक्ष्य

देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंडः आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन एबीडीएम उत्तराखंड की कार्यशाला में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि हेल्थ सेक्टर में एबीडीएम वह क्रांति है जिससे चिकित्सा जगत का मजबूत इकोसिस्टम तैयार होगा और यह जन कल्याण में बेहद अहम होगा। उन्होंने प्रदेश में एबीडीएम को शत प्रतिशत सफल बनाने की बात कही।
देहरादून में आयोजित कार्यशाला में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि समाज के आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति को भी आयुष्मान योजना से कवर देका उसे लाभान्वियत करने का लक्ष्य हमारी सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। प्रदेश में हर व्यक्ति को निशुल्क उपचार का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आभा आईडी के जरिए मरीज का हेल्थ प्रोफाइल ऑनलाइन हो जाएगा, घर बैठे आम जन को जरूरत पड़ने पर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को एबीडीएम के निर्धारित लक्ष्य को सुनियोजित ढंग से हासिल करने के निर्देश दिए।
कहा कि पहाड़ में विषम भौगोलिक परिस्थितियां होती हैं, ऐसे में एबीडीएम में तैयार की जा रही स्पीच टू टैक्स्ट की सुविधा जनहित में कारगर होगी।
कार्यशाला में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण एनएचए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा सुनील कुमार बरनवाल ने एबीडीएम के महत्व पर रोशनी डालते हुए कहा कि इकोसिस्टम में पेशेंट, चिकित्सा कार्मिक, चिकित्सा संस्थान व फार्मेसी तक एक प्लेटफार्म पर होंगे। सभी को इस दिशा में गंभीरता से आगे बढ़ना होगा। स्वास्थ्य क्षेत्र एबीडीएम डिजिटलाइजेशन की सफलता से हम पूरे विश्व के सामने उदाहरण होंगे। उन्होंने उत्तराखंड एबीडीएम की प्रगति की भी सराहना की।
सचिव स्वास्थ्य उत्तराखंड सचिन कुर्वे ने कहा कि जिन लोगों की आयुष्मान या आभा आईडी नहीं बनी है उनका सहयोग करना है। तभी हम अपने लक्ष्य को बेहतर ढंग से हासिल कर सकेंगे। उत्तराखंड की एबीडीएम की मिशन निदेशक रीना जोशी ने कहा कि निर्देशों के अनुरूप लक्ष्य हासिल करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में एनएचए की संयुक्त सचिव ज्योति यादव, एबीडीएम के निदेशक डा पंकज अरोड़ा, एसएचए एनएचए के प्रबंधक राहुल वशिष्ट आदि ने प्रतिभागियों से विभिन्न जानकारियों से रूबरू कराया। इस अवसर पर एसएचए के चेयरमैन अरविंद सिंह ह्यांकी समेत केंद्र व राज्य के अधिकारी मौजूद रहे।
एबीडीएम के प्रबंधक प्रज्ञा पालिवाल ने विभिन्न अस्पतालों से आए डेलिगेट्स को प्रशिक्षण दिया। संचालन पूनम चंदेल ने किया।

More From Author

परमार्थ निकेतन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी का पावन सान्निध्य व आशीर्वाद

चारधाम यात्रा-2026 से पूर्व देहरादून में मेगा मॉक ड्रिल, आपदा प्रबंधन की तैयारियों का लिया गया व्यापक जायजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.