पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने रिबन काटकर किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर शुभारंभ

ऋषिकेश। विश्व थैलेसीमिया दिवस एंव विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर वंदेमातरम् ग्रुप, ऋषिकेश द्वारा रक्त केंद्र, एसपीएस अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। शिविर मे मुख्य अतिथि ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर एवं रिबन काटकर शिविर का शुभारंभ किया।

डॉ अग्रवाल ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “रक्तदान महादान” है साथ ही डॉ. अग्रवाल ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया एवं थैलेसीमिया जैसी बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक किया।

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को नियमित रक्त की आवश्यकता होती है और समाज के सहयोग से ही उनके जीवन को सुरक्षित बनाया जा सकता है। कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र पाल पाठी, हर्ष पाल, कौशल बिजल्वान, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद राणा, पैथोलॉजिस्ट डॉ. अनिशा बडोनी, लैब टेक्नीशियन रामकिशोर चमोली, संदीप पांडे, काजल बिष्ट, नर्सिंग अधिकारी हरिकृष्ण बिजल्वाण, सुचिता पंवार, पूजा भट्ट, माधव कोठारी, ममता जी के साथ ही वंदेमातरम् ग्रुप के महामंत्री राघवेंद्र मिश्रा, मंत्री पीयूष, मंत्री अभिमन्यु, आशीष जैन, तानिया पाल (सहसचिव, पीजी कॉलेज), भविष्य पाल, शुभम, भागीरथ, अंकित, शिवम सहित अनेक युवा एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

More From Author

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण

सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी, ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.