देसंविवि की गौशाला में श्रद्धा के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा

  • वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ गोमाता का पूजन, गोसेवा और संरक्षण का दिया संदेश

हरिद्वार। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय परिसर स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। गौमाता को तिलक लगाकर, पुष्प अर्पित किए गए और आरती उतारी गई। उपस्थित लोगों ने गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।


कार्यक्रम में शान्तिकुन्ज एवं देवसंस्कृति विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने गौमाता के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए गोसेवा को भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण अंग बताया। इस अवसर पर गौशाला में गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया गया। गौशाला की स्वच्छता और गोवंश की देखभाल से जुड़ी गतिविधियां भी की गईं। इस अवसर पर श्रीमती शैफाली पण्ड्या ने कहा कि भारतीय संस्कृति के पर्व एवं त्योहार परंपराओं के निर्वहन के साथ ही जीवन को प्रकृति के अनुकूल बनाने और उसके प्रति उत्तरदायित्व निभाने की प्रेरणा देते हैं।
विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस पर्व ने विद्यार्थियों और कर्मचारियों को भारतीय संस्कृति में गोवंश के महत्व से परिचित कराया। इस अवसर पर शान्तिकुन्ज व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरि, कुलसचिव श्री बलदाउ देवांगन सहित शान्तिकुन्ज व देवसंस्कृति विवि परिवार के अनेक लोग उपस्थित रहे।

More From Author

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने गोवर्धन पूजा पर विभिन्न मंदिरों एवं आश्रमों में आयोजित कार्यक्रमों सहभागिता की

जन्मभूमि, कर्मभूमि और तपोभूमि की पावन रज-जल लेकर रवाना हुईं तीन रथ यात्राएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.