बिना पूर्ण अभिलेख आए वाहनों के प्रकरण में विभाग द्वारा समन्वय कर यात्रियों को सुरक्षित कराया गया रवाना

हरिद्वार। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया है कि कुछ समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यमों से चारधाम यात्रा हेतु आए वाहनों के संबंध में समाचार प्रकाशित/प्रसारित किया गया है।
         उक्त प्रकरण के सही तथ्य के सम्बन्ध मे उन्होंने अवगत कराया कि दिनांक 06 मई 2026 को गोरखपुर से चार वाहन चारधाम यात्रा हेतु पंजीकरण केंद्र पहुंचे थे। इनमें से एक वाहन का ग्रीन कार्ड उसी दिन नियमानुसार बना दिया गया था। शेष तीन वाहनों में से दो वाहनों के आवश्यक अभिलेख, जैसे वैध परमिट एवं प्राधिकरण पत्र आदि पूर्ण नहीं थे, जिसके कारण उनके ग्रीन कार्ड जारी नहीं किए जा सके। वहीं एक अन्य वाहन के ग्रीन कार्ड निर्माण के दौरान पोर्टल संबंधी तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई थी। उक्त समस्या की जानकारी प्राप्त होने पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) द्वारा विशेष प्रयास करते हुए पोर्टल पर मैनुअल एंट्री कर संबंधित वाहन की शुल्क राशि जमा कराई गई, जिससे उसकी ग्रीन कार्ड निर्माण प्रक्रिया पूर्ण कराई जा सकी।
          स्थिति की जानकारी मिलते ही सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर यात्रियों से वार्ता की गई तथा उन्हें यात्रा में असुविधा न हो, इसके लिए अन्य उपयुक्त वाहनों की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया गया।
      दिनांक 07 मई 2026 को प्रारम्भ में यात्रीगण उक्त वाहनों से ही यात्रा करने पर अड़े रहे, किन्तु बाद में समझाकर एवं समन्वय के उपरांत शेष दोनों वाहनों के यात्रियों को जी०एम०ओ०यू० के वाहनों से सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य हेतु रवाना कराया गया।

More From Author

आईआईटी रुड़की में सेंटर फॉर रेगुलेटरी अफेयर्स का हुआ उद्घाटन

बाल विवाह पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अगस्त्यमुनि में नाबालिग की सगाई रुकवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.