परमार्थ निकेतन आये चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी जी

  • पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती के पावन सान्निध्य में विश्व विख्यात गंगा जी की आरती में किया सहभाग
  • चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी, धर्मपत्नी सुनीता द्विवेदी, शुभांगी द्विवेदी और परिवार के अन्य सदस्य दर्शनार्थ आये परमार्थ निकेतन
  • दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा जी आये परमार्थ निकेेतन

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में राष्ट्रप्रेम, आस्था और भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम प्रतिदिन होता है जो पूरे विश्व को देशभक्ति के साथ देवभक्ति का संदेश देता है। भारत के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी अपनी धर्मपत्नी सुनीता द्विवेदी, शुभांगी द्विवेदी एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दर्शनार्थ आये। उन्होंने परमार्थ निकेतन में पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के पावन सान्निध्य में विश्व विख्यात गंगाजी की आरती में सहभाग कर दिव्य आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की।


इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष, वीरेन्द्र सचदेवा जी भी परमार्थ निकेतन आये। गंगा तट पर प्रतिदिन राष्ट्रसेवा, संस्कृति और अध्यात्म का सुंदर समन्वय होता है। इस दिव्य तट पर राष्ट्र की समृद्धि, विश्वशांति और मानवता के कल्याण हेतु सैकड़ों श्रद्धालु प्रार्थनाएँ करते हैं। यह अवसर भारतीय संस्कृति की उस सनातन भावना का प्रतीक बना, जहाँ राष्ट्रभक्ति और अध्यात्म एक साथ प्रवाहित होते हैं।


पूज्य स्वामी जी ने कहा कि हमारे वीर सैनिक सीमाओं पर रहकर राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, तभी देशवासी शांति और स्वतंत्रता का अनुभव कर पाते हैं। भारतीय सेना केवल सुरक्षा का प्रतीक नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण, त्याग और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणादायी धारा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार माँ गंगा निरंतर सबको जीवन और ऊर्जा प्रदान करती हैं, उसी प्रकार हमारे सैनिक राष्ट्र की आत्मा और सम्मान की रक्षा करते हैं।
पूज्य स्वामी जी ने चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी जी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा जी को रूद्राक्ष का पौधा भेंट कर उनका अभिनन्दन किया।

More From Author

चुनरी महामहोत्सव: परमार्थ निकेतन में मां गंगा को अर्पित की चुनरी

राज्यपाल ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, देश और प्रदेश के समृद्धि और खुशहाली की कामना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.