राज्यपाल ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, देश और प्रदेश के समृद्धि और खुशहाली की कामना की

  • तीर्थयात्री व्यवस्थाओं को देखते हुए राज्यपाल ने मंदिर में सूक्ष्म पूजा-अर्चना की
  • यात्रा व्यवस्था और मास्टर प्लान के कार्यों के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की सराहना की

चमोली। मा. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि.) ने शनिवार को भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से धाम में किए जा रहे मास्टर प्लान के कार्यों की जानकारी भी ली।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि.) निर्धारित कार्यक्रम के तहत बदरीनाथ धाम पहुंचे। धाम पहुंचने पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे कार से बदरीनाथ मंदिर पहुंचे, जहां बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती और मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने राज्यपाल महोदय का स्वागत किया।

इसके उपरांत उन्होंने मंदिर में तीर्थयात्री व्यवस्थाओं को देखते हुए सूक्ष्म पूजा-अर्चना की तथा मंदिर के रावल अमरनाथ नंबूदरी से भेंट की। साथ ही मंदिर परिसर में तीर्थयात्रियों से मुलाकात कर यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।
राज्यपाल ने इस दौरान रिवर फ्रंट और मंदिर परिसर में किए जा रहे मास्टर प्लान के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने धाम के विभिन्न स्टेकहोल्डर्स से मुलाकात कर उनके सुझाव सुने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

राज्यपाल ने बदरीनाथ धाम की यात्रा व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के कार्यों की सराहना की। साथ ही तीर्थयात्रियों के अनुशासन को अनुकरणीय बताया। उन्होंने धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रशासन, स्थानीय लोगों और सभी स्टेकहोल्डर्स के सहयोग की प्रशंसा की।

उन्होंने धाम आने वाले सभी श्रद्धालुओं से भक्ति भाव और अनुशासन के साथ दर्शन करने तथा दर्शन व्यवस्थाओं में सहयोग करने की अपील की। साथ ही चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों से स्थानीय उत्पादों को यात्रा की स्मृति के रूप में खरीदने का भी आह्वान किया।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, यात्रा मजिस्ट्रेट रविन्द्र ज्वांठा, उप जिलाधिकारी चमोली राजकुमार पांडे, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, एडिशनल एसपी होशियार सिंह, अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित, थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी आदि मौजूद रहे।

More From Author

परमार्थ निकेतन आये चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी जी

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.