संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष और सदस्यों ने किए श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन, मास्टर प्लान कार्यों की सराहना की

चमोली। माननीय अध्यक्ष बृज लाल, कार्मिक, लोक शिकायत, विधि एवं न्याय से संबंधित विभागीय संसदीय स्थायी समिति अपनी पत्नी सहित सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ रविवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल के आगमन पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने हेलीपेड पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अतिथियों का पारंपरिक रूप से अभिनंदन भी किया गया।

मा. अध्यक्ष और प्रतिनिधिमंडल ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। समिति सदस्यों ने श्री बदरीनाथ धाम की आध्यात्मिक गरिमा एवं धार्मिक महत्व की सराहना करते हुए कहा कि धाम में संचालित मास्टर प्लान कार्य भविष्य में श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे।

समिति के सदस्यों ने श्री बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने यात्री सुविधाओं, सौंदर्यीकरण, नदी तट विकास, पैदल मार्गों, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं आधारभूत संरचनाओं को लेकर किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। समिति सदस्यों ने कहा कि बदरीनाथ धाम में परंपरा और आधुनिकता का संतुलित एवं आकर्षक स्वरूप विकसित किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को अधिक सुव्यवस्थित एवं सुगम सुविधाएं प्राप्त होंगी तथा धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी।

प्रतिनिधिमंडल में श्रीमती सरोज, श्री दिनेश भाई मकवाना (सांसद), श्रीमती अंजना बेन मकवाना, श्री विश्वा गौतम, श्री अरुण कुमार शर्मा, श्रीमती सविता शर्मा, दीक्षा शर्मा, श्री दीपांशु टटवाल, सिद्धार्थ, पी. नारायण, इंदिरा चतुर्वेदी वैद्य, नवीन कुमार जैन (सांसद), श्रीमती रेनू जैन, पी.पी. चौधरी (सांसद), वीणापाणी चौधरी, लालजी वर्मा (सांसद), प्रभाती वर्मा, विवेक टंखा (सांसद), श्रीमती आरती टंखा, श्री धैतरी मलिक, श्रीमती मंजू शर्मा (सांसद), श्री रेसी शर्मा, वरुण कुमार चौधरी (सांसद) एवं सतीश कुमार शामिल रहे।

More From Author

डॉ चिन्मय पण्ड्या ने कटरा के धनौरी में की मां गायत्री की प्राण प्रतिष्ठा

एससी मोर्चा एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक में डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया प्रतिभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.