भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ का विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया स्वागत

ऋषिकेश/ रायवाला। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री ओमप्रकाश धनखड़ जी के ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में आगमन पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल एवं श्री धनखड़ के मध्य विभिन्न सामयिक एवं राजनीतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि श्री ओमप्रकाश धनखड़ जी एक अनुभवी, कर्मठ एवं जमीन से जुड़े हुए नेता हैं। उनका मार्गदर्शन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा एवं ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में संगठन और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनेगा।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी श्री धनखड़ का स्वागत करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

More From Author

चिकित्सा विज्ञान के साथ स्वास्थ्य साधना को भी मजबूत कर रहा एम्स : राज्यपाल

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आज विभिन्न कार्यक्रमों में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) का उपयोग किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.