डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आज विभिन्न कार्यक्रमों में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) का उपयोग किया

ऋषिकेश। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा डीजल एवं पेट्रोल पर निर्भरता कम करने के आह्वान को आत्मसात करते हुए ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आज विभिन्न कार्यक्रमों में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) का उपयोग किया।

डॉ. अग्रवाल अपने निजी आवास से रायवाला, श्यामपुर, लालपानी (खांड गांव), आईडीपीएल, ऋषिकेश बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में इलेक्ट्रिक वाहन के माध्यम से पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश स्वच्छ और हरित ऊर्जा की ओर तेजी से अग्रसर है। इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग न केवल प्रदूषण को कम करेगा, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण भी सुनिश्चित करेगा।

डॉ. अग्रवाल ने आमजन से भी अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाएं और इस दिशा में अपना योगदान दें।

More From Author

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ का विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया स्वागत

चित्रगुप्त महाराज मंदिर के पंचम स्थापना दिवस के उपलक्ष में कायस्थ समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ.अग्रवाल ने किया प्रतिभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.