भाजयुमो के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने की विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट

ऋषिकेश। श्यामपुर मंडल के भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से उनके कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।

डॉ. अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और भारत जैसे युवा बहुल देश में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

डॉ. अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती युवाओं की ऊर्जा और प्रतिबद्धता से ही संभव है।

इस अवसर पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रज्ञा रावत, जिला मंत्री पंकज थपलियाल, जिला महामंत्री कौशल बिजलवान, मंडल महामंत्री पंकज जुगलान, भाजयुमो मंडल महामंत्री आशीष रणकोटी, आदर्श राणा, गौतम रतूड़ी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

उत्तराखंड स्थापना दिवस के पावन अवसर पर माननीय राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं समस्त प्रदेशवासियों को परमार्थ निकेतन से उत्तराखंड स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय नर्सिंग सप्ताह कार्यक्रम का समापन

एनजीए विद्यालय ने बोर्ड परीक्षा में रचा सफलता का स्वर्णिम इतिहास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.