हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार नगर आयुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में ह्यूमेन वर्ल्ड फॉर एनिमल्स इंडिया के सहयोग से नगर निगम हरिद्वार में शिकायत प्रबंधन विषय पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आवारा कुत्तों से संबंधित शिकायतों के प्रकार, काटने अथवा रेबीज की शिकायत प्राप्त होने पर नगर निगम एवं समुदाय द्वारा किए जाने वाले आवश्यक कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही समुदाय में आवारा कुत्तों के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं मानवीय व्यवहार अपनाने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में डॉ. गंभीर सिंह तलियान, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. अशोक कुमार, उप वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी, श्रीकांत, चीफ सैनिटरी इंस्पेक्टर, पर्यावरण पर्यवेक्षक, डॉ. नीरज, डॉ. बिन्नी पनौली, सुचिता रावत एवं पूजा भट्ट ह्यूमेन वर्ल्ड फॉर एनिमल्स इंडिया उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता कर शिकायत प्रबंधन एवं जनजागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
- Home
- उत्तराखण्ड
- ह्यूमेन वर्ल्ड फॉर एनिमल्स इंडिया के सहयोग से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Posted in
उत्तराखण्ड
ह्यूमेन वर्ल्ड फॉर एनिमल्स इंडिया के सहयोग से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
You May Also Like
Posted in
उत्तराखण्ड
हरिद्वार में चलेगा ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान
Posted by
मुकेश कुमार
Posted in
उत्तराखण्ड
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम धामी का सख्त एक्शन
Posted by
मुकेश कुमार
More From Author
Posted in
उत्तराखण्ड
हरिद्वार में चलेगा ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान
Posted by
मुकेश कुमार
राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने पुलिस लाइन रोशनाबाद में किया व्यायाम शाला का भूमि पूजन



