हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जगजीतपुर कनखल हरिद्वार में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा द्वारा की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर भाजपा जिला सह प्रभारी दीपक धमीजा रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट और संजीव चैधरी ने किया। बैठक में इस माह हुए कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। जिला सह प्रभारी दीपक धमीजा ने मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रभारी से मंडलों में मडलों में हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग, मन की बात तथा अन्य कार्यक्रमों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि मंडल अध्यक्षों को लगातार बूथ पर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में समीक्षा करनी है और मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के दिशा निर्देशन में सुनकर सरल ऐप पर अपलोड करना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दिशा निर्देशन में प्रत्येक माह बूथ स्तर, मंडल स्तर, और जिला स्तर पर संगठनात्मक बैठकों का आयोजन अनिवार्य किया जा रहा है, और प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सभी कार्यकर्ताओं को मन की बात को सुनना है। उन्होंने हरिद्वार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशिक्षण वर्ग में जिले के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने दी गई जिम्मेदारी को निष्ठा के साथ निभाया है और इन प्रशिक्षण से ही कार्यकर्ताओं को पार्टी के रीत नीति तथा कार्यशैली का ज्ञान होता है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि संगठन की दृष्टि से जिला हरिद्वार भाजपा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण जिला है। जिसके अंतर्गत पांच विधानसभा की सीट आती है। हम सभी को मिलकर इन पांचो विधानसभा सीटों को विधानसभा चुनाव 2027 में अच्छे अंतर से जीतना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक जाकर कार्य करना होगा और केंद्र और प्रदेश नेतृत्व के अनुसार दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए और केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही है। लोकहित की नीतियों को जन-जन तक पहुंचना है। उत्तराखंड की भारतीय जनता पार्टी की पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने गरीबों, किसानों, युवाओं, पिछड़ों अनुसूचित वर्ग सहित सभी वर्गों के लिए कार्य किया है। और विगत पांच वर्षों में सबसे ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वैश्विक संकट के कारण उत्पन्न आर्थिक स्थिति से मुकाबला करने हेतु देश की जनता से मितव्ययता की अपील की है जिसके बारे में विपक्ष भ्रामक प्रचार कर नागरिकों को भ्रमित करने का कुत्सित प्रयास कर रहा है अतः सभी कार्यकर्ताओं को स्वयं भी माननीय प्रधानमं=ी जी की अपील का अनुसरण करते हुए जनजागृति करनी है। यह मोदी सरकार का ही जनहितैषी नीतियों का परिणाम है कि आज संपूर्ण विश्व में तेल के दाम बढ़ने के बावजूद देश की जनता को पूर्व की भांति सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष तरुण नय्यर, सीमा चैहान, आशु चैधरी, संदीप अग्रवाल, निपेंद्र सिंह, प्रीति गुप्ता, जसबीर बसेड़ा, तेलुराम प्रधान, एजाज हसन, रितु ठाकुर, भूप सिंह, अमरीश सैनी, मनोज गौतम, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चैहान, नकली राम सैनी, लक्ष्मण सिंह नागर, अरविंद कुशवाहा, रीता सैनी, प्रताप प्रधान, विपिन शर्मा, प्रशांत शर्मा, तुसंक भट्ट, गौरव वर्मा, भूपेंद्र सिंह सतीश कुमार विवेक चैहान, संदीप शर्मा, राजेश गुप्ता, पृथ्वी सिंह राणा, पारुल चैहान, संदीप कुमार, अभिनंदन गुप्ता, वरुण वशिष्ठ सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- Home
- उत्तराखण्ड
- भाजपा जिला कार्यालय में मासिक बैठक आयोजित
Posted in
उत्तराखण्ड
भाजपा जिला कार्यालय में मासिक बैठक आयोजित
You May Also Like
Posted in
उत्तराखण्ड
सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त
Posted by
मुकेश कुमार
More From Author
ह्यूमेन वर्ल्ड फॉर एनिमल्स इंडिया के सहयोग से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
