‘नो व्हीकल डे’: महानिदेशक बंशीधर तिवारी स्वयं साइकिल से सूचना निदेशालय पहुंचे

देहरादून। ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सूचना विभाग में शनिवार को ‘नो व्हीकल डे’ मनाया गया। शासन के निर्देशों के क्रम में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सार्वजनिक परिवहन, इलेक्ट्रिक वाहन, साइकिल तथा पैदल कार्यालय पहुंचकर इस पहल में सहभागिता की।

महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी स्वयं साइकिल से सूचना निदेशालय पहुंचे। वहीं अपर निदेशक सार्वजनिक परिवहन से दफ्तर पहुंचे इसके साथ अन्य अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सार्वजनिक परिवहन, इलेक्ट्रिक स्कूटी, साइकिल का उपयोग कर इस अभियान को सफल बनाया।

महानिदेशक सूचना ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास सामूहिक रूप से बड़े सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा विभाग द्वारा इस पहल को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।

More From Author

मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने की भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवीधुरा में छात्र-छात्राओं से किया संवाद, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.