

ऋषिकेश/श्यामपुर। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ग्राम सभा खैरी खुर्द के पांडे प्लॉट में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कथावाचक परम पूज्य बद्रीश जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, अमरदेव बडोनी, सूरजमणि जोशी, धर्मानंद सेमवाल, घनश्याम रतूड़ी एवं हर्षपती सेमवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


इसके उपरांत डॉ. अग्रवाल भल्ला फार्म स्थित सिद्धिविनायक वेडिंग पॉइंट में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भी शामिल हुए। यहां उन्होंने कथावाचक परम पूज्य जय कृष्णा अंथवाल जी का आशीर्वाद लिया और आयोजन की सराहना की।
इस अवसर पर मुख्य यजमान सुंदर सिंह रावत, पवन रावत, सुरेश सिंह रावत, जगदीश नौटियाल, मुकेश बेलवाल, संदीप बहुगुणा, आशीष रयाल, विजयलक्ष्मी एवं प्रियंका रावत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को आध्यात्मिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने आयोजकों को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी।
