डॉ. अग्रवाल ने पीठाधीश्वर संत स्वामी ओमानन्द एवं स्वामी गोवेर्धन दास से भेंट कर आशीर्वाद लिया

शुक्रताल। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश के पावन तीर्थ शुक तीर्थ (शुक्रताल) मे प्रातः मां गंगा में स्नान किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

डॉ. अग्रवाल ने शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर पूज्य संत स्वामी ओमानन्द सरस्वती महाराज एवं समन दास रविदास आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी गोवेर्धन दास महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने संतों के सानिध्य को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं समाज को दिशा देने वाला बताया।

इस दौरान मुजफ्फरनगर के उद्योगपति संदीप गुप्ता, बसंत गोयल, बृजपाल एवं श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन पोखरियाल सहित अन्य श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि शुक तीर्थ की पावन भूमि आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है, जहां आकर प्रत्येक व्यक्ति को आत्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है।

More From Author

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर तैयारियां तेज

मंत्री डॉ. प्रेमचंद ने श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिभाग किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.