पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी की अंतेष्टि 20 मई को, बुधवार को राज्य में रहेगा सार्वजनिक अवकाश

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी जी की अंतेष्टि 20 मई को पुलिस सम्मान के साथ सम्पन्न होगी, इस अवसर पर बुधवार को राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के आकस्मिक निधन के कारण, प्रदेश में 19 मई से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है, इस दौरान समस्त सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। साथ ही कोई शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम भी आयोजित नहीं किए जाएंगे।

More From Author

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता खंडूड़ी के निधन पर दुःख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूरी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.