नए श्रम संहिताओं पर नियोक्ता अनुपालन हेतु ‘एम्स’ में आउटरीच कार्यक्रम आयोजित

ऋषिकेश। नए श्रम संहिताओं पर नियोक्ता अनुपालन हेतु एम्स ऋषिकेश में आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केन्द्र सरकार के क्षेत्रीय श्रम आयुक्त ने नियोक्ता की जिम्मेदारियों और नए श्रम कानूनों के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।

भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के आउटरीच सेल द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए क्षेत्रीय श्रमायुक्त देहरादून दिनेश कुमार ने केन्द्र सरकार द्वारा शुरू किए गए श्रम सुधारों के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनका अनुपालन, पारदर्शिता, श्रमिक कल्याण, व्यापार करने में सुगमता तथा नए विधायी ढांचे के पालन के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कर्मचारियों के वेतन, सामाजिक सुरक्षा, व्यावसायिक सुरक्षा, औद्योगिक संबंधों और शिकायत निवारण तंत्र से संबंधित प्रावधानों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने नई श्रम संहिताओं के विभिन्न पहलुओं और संस्थागत प्रशासन, श्रम अनुपालन, संविदात्मक जुड़ाव, कल्याणकारी प्रावधानों और नियोक्ता की जिम्मेदारियों पर उनके प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। इससे पूर्व संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने क्षेत्रीय श्रमायुक्त का स्वागत करते हुए प्रशासनिक दृष्टि से कार्यक्रम को लाभकारी बताया और कहा कि इस कार्यक्रम से नई श्रम संहिताओं से संबंधित व्यावहारिक चुनौतियों, संस्थागत जिम्मेदारियों और कार्यान्वयन की कार्यप्रणालियों को समझने का अवसर प्राप्त होगा।

सत्र के दौरान कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह के अलावा संस्थान के उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल गोपाल मेहरा, वित्त अधिकारी चांदराम, लेखा अधिकारी राजेंद्र कुमार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डाॅ. मुकेश पाल, विधि अधिकारी प्रदीप चंद्र पांडे सहित डीएमएस डाॅ. रवि कुमार, उप मुख्य सुरक्षा अधिकारी अनिल चंद्र सिंह, डाॅ. पूजा भदौरिया, कार्यवाहक प्रशासनिक अधिकारी सुभाष कुमार सहित कई अन्य मौजूद रहे।

More From Author

‘एम्स’ ने शुरू की राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने की पहल

ईंधन की उपलब्धता संबंधित प्रामाणिक जानकारी हेतु सिर्फ तेल विपणन कंपनियों की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.