रोशनाबाद केंद्र पर पांच दिवसीय मोटापा निवारण योग शिविर का हर्षोल्लास के साथ समापन

  • योग व संतुलित जीवनशैली से मोटापा दूर करने का दिया गया संदेश
हरिद्वार। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया कि भारतीय योग संस्थान हरिद्वार इकाई के पश्चिमी जिले रोशनाबाद केंद्र पर आयोजित पांच दिवसीय मोटापा रोग निवारण शिविर आज धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। समापन सत्र के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह उपस्थित रहे।
         समापन दिवस पर हरिद्वार के विभिन्न जिलों के अधिकारियों ने प्रतिभाग कर इस अवसर को विशेष व स्मरणीय बनाया। रोशनाबाद केंद्र के समस्त साधकों के साथ पश्चिमी जिले की पूरी टीम एवं अन्य जिलों से आए साधकों ने शिविर को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
         कार्यक्रम का सुंदर मंच संचालन शिल्पी (जेई, उरेडा विभाग) द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त मीरा रावत (आपदा प्रबंधन अधिकारी), जय ध्यानी एवं केंद्र की पूरी टीम के योगदान से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।
        शिविर के दौरान सभी ने साधकों का मनोबल बढ़ाया तथा भारतीय योग संस्थान के पदचिन्हों पर चलते हुए स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की कला को व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत किया।
आज के समय में मोटापा एक गंभीर एवं तेजी से बढ़ती हुई समस्या बन चुका है। योग, नियमित व्यायाम एवं संतुलित खान-पान के माध्यम से मोटापे से प्रभावी रूप से निजात पाई जा सकती है—यह संदेश भी शिविर के माध्यम से दिया गया।
पाँच दिवसीय शिविर के दौरान मोटापा रोग निवारण हेतु विभिन्न शारीरिक क्रियाएँ, योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का नियमित अभ्यास कराया गया, जिसमें लगभग 60-70 साधकों ने नियमित रूप से प्रतिभाग किया।
            शिविर के अंत में सभी साधकों से फीडबैक भी प्राप्त किया गया।संस्थान की शिक्षण सामग्री एवं उत्पादों का स्टॉल भी लगाया गया, जिसे प्रतिभागियों द्वारा सराहा गया।
            समापन सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. आर. के. सिंह ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य में योग की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा भारतीय योग संस्थान द्वारा संचालित निःशुल्क योग केंद्रों की सराहना की। उन्होंने सभी से बढ़-चढ़कर ऐसे शिविरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।
             अंत में जय प्रकाश सिंघले द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया, जिसके साथ ही शिविर का विधिवत समापन हुआ।

More From Author

परमार्थ निकेतन में बहुधार्मिक एक्शन कोऑर्डिनेशन कमेटी की अनुवर्ती बैठक आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026: हरिद्वार में आयुष विभाग चलाएगा डिजिटल योग जनजागरण अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.