जिलाधिकारी ने अपर रोड में चल रहे सीवरेज निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

  • अपर रोड में सीवरेज कार्याें को 15 जून तक कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
  • गंगा दशहरा के मद्देनजर अतिक्रमण हटाने व अतिरिक्त पुलिस बल तैनाती के दिए निर्देश
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को अपर रोड में चल रहे सीवरेज निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ मेले के दृष्टिगत तीर्थयात्रियों और शिवभक्तों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपर रोड पर चल रहे सभी सीवरेज कार्य 15 जून तक हर हाल में पूर्ण किए जाएं, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
           जिलाधिकारी ने कार्यस्थल पर पड़े मलबे एवं निर्माण सामग्री को तत्काल हटाने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़क पर अव्यवस्था के कारण यातायात प्रभावित नहीं होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं।
गंगा दशहरा के मद्देनजर जिलाधिकारी ने पुलिस एवं संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए कि नगर क्षेत्र में सड़क किनारे और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, इसलिए किसी भी प्रकार का अवरोध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
        साथ ही, उन्होंने मां मनसा देवी मार्ग, मां मनसा देवी मंदिर तथा मां चंडी देवी मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश भी दिए।
             निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, एसआई गोपाल दत्त भट्ट, हरकी पौड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी, सहायक अभियंता पेयजल निगम (गंगा) संदीप कुमार, कनिष्ठ अभियंता सुधीर कुमार, कॉन्ट्रैक्टर रजत शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More From Author

जनपद में खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार से कोई मिलावट न हो, इसके लिए निरंतर छापेमारी के निर्देश

चारधाम यात्रा के लिए 14801 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.