विधायक डॉ. अग्रवाल से भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से वीरभद्र मंडल के भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर एवं मिष्ठान खिलाकर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि संगठन की शक्ति ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है और कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही भाजपा निरंतर जनसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

इस दौरान वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री पुनिता भंडारी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल कश्यप, अमित कुमार सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं नवनियुक्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More From Author

एबीडीएम की मॉडल फैसिलिटी जीडीएमसी में कार्यशाला आयोजित

EV से कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद का कार्यकर्ताओं किया ने गर्मजोशी से स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.