पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वर्गीय खंडूरी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

ऋषिकेश। बापू ग्राम में आयोजित उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एंव पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय भुवन चंद खंडूरी जी की श्रद्धांजलि सभा में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वर्गीय खंडूरी जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने कहा कि जनरल भुवन चंद खंडूरी जी एक ईमानदार, स्वच्छ छवि एवं अनुशासित व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने देश एंव प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया और स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के सूत्रधार के रूप में उनकी भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। वे आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नवरत्नों में से एक व समय के पाबंद थे। डॉ. अग्रवाल ने यह भी कहा कि खंडूरी जी के साथ उनका संबंध केवल राजनीतिक ही नहीं, बल्कि पारिवारिक भी रहा है।
यह हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है जो कभी पूरी नहीं की जा सकती।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय खंडूरी जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके आदर्शों पर चलकर ही सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।

इस अवसर पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री पुनीता भंडारी, हेमलता चौहान, विजय नौटियाल, विनीता बिष्ट, सुयश मिश्रा, जगदीश भंडारी, दुर्गा देवी, ममता नेगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

डीडीआरसी और नारी निकेतन को मिली निःशुल्क ईवी वाहन सेवा, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के जन्मोत्सव पर उनके चित्र पर मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.