विधायक डॉ. प्रेमचंद ने क्षेत्र के उभरते प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को किया सम्मानित

ऋषिकेश। जन्मदिन के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की व्यस्तता के बीच ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में क्षेत्र के उभरते प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने ऋषिकेश का नाम खेल के क्षेत्र में गौरवान्वित करने वाले अंकुर गुप्ता (उत्तराखंड राज्य अंडर-17 बालक हॉकी टीम के कप्तान, राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुके हैं) एवं मुस्कान जीनवाल (पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी, वर्ष 2025 में नेशनल गोल्ड मेडल विजेता) को माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के युवा खिलाड़ी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर रहे हैं, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व वायुसेना अधिकारी श्री देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी, खेल प्रशिक्षक श्री ओम प्रकाश गुप्ता एवं श्री नीरज जीनवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More From Author

जाईका (JICA) वित्तपोषित उत्तराखण्ड एकीकृत बागवानी विकास परियोजना से सम्बन्धित उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित

गंगा दशहरा के पावन अवसर पर परमार्थ में मनाया डाॅ. साध्वी भगवती सरस्वती जी का 26वां संन्यास दिवस महोत्सव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.