विधायक डॉ. प्रेमचंद ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का किया गर्मजोशी से स्वागत

ऋषिकेश/डोईवाला। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के उत्तराखंड आगमन पर जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर उनका भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

एयरपोर्ट पहुंचने पर डॉ. अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया तथा उनके उत्तराखंड प्रवास को संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव ऊर्जा का स्रोत रहा है और इस दौरे से संगठन को नई दिशा एवं मजबूती मिलेगी।

तत्पश्चात डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में ऋषिकेश विधानसभा के वीरभद्र मंडल एवं ऋषिकेश मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा एयरपोर्ट के बाहर टी-पॉइंट पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया और पूरे वातावरण को उत्साहमय बना दिया। स्वागत कार्यक्रम में ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, दीपक बिष्ट, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निवेदिता सरकार, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, महामंत्री पुनीता भंडारी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष विनय पासवान, पिंकी धस्माना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके उपरांत ऋषिकेश विधानसभा के ही रायवाला एवं श्यामपुर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा भानियावाला तिराहा पर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री मनोज डंगवाल, सुंदरलाल गौड़, मंडल मंत्री मनोज शर्मा, अनीता राणा, सोबन सिंह कैंतूरा तथा श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन पोखरियाल, मंडल महामंत्री सतपाल राणा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपा राणा, मंडल उपाध्यक्ष उमेश रौथाण सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए मार्ग में विभिन्न स्थानों पर भी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित रहे। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति गहरा सम्मान एवं उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक संगठित एवं विचार आधारित पार्टी है, जहां कार्यकर्ता ही इसकी सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तराखंड आगमन न केवल संगठन को सुदृढ़ करेगा, बल्कि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसी प्रकार की एकजुटता और समर्पण से पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करती रहेगी।

More From Author

आंतरिक मार्ग निर्माण कार्य पूर्ण होने पर विधायक डॉ प्रेमचंद का आभार जताया

परमार्थ निकेतन में आये भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.