
ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में आज हरिपुर कला क्षेत्र में आंतरिक मार्ग निर्माण कार्य पूर्ण होने पर आभार व्यक्त करने हेतु जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल अपने सहयोगियों के साथ पहुंची।
इस दौरान दिव्या बेलवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय निवासियों ने डॉ अग्रवाल को शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि आंतरिक मार्ग निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिली है।
डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य जारी रहेंगे।
इस अवसर पर पंचायत सदस्य प्रीति बहुखंडी, अनिल बहुखंडी, पूर्व पंचायत सदस्य शिवानी गोस्वामी, संजीव चौहान, आशीष कुकरेती, धर्मेंद्र ग्वाड़ी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
