विधायक डॉ. प्रेमचंद ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने श्री नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के उपरांत पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी में हुए चुनावों में संगठन को ऐतिहासिक विजय दिलाने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही दोनों नेताओं के मध्य संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन अत्यंत सरल, सौम्य एवं विनम्र व्यक्तित्व के धनी हैं तथा संगठन के प्रति पूर्णतः समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि उनसे मुलाकात के पश्चात उन्हें सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हुई, जो संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करती है।

डॉ. अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नितिन नवीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगी तथा देशभर में जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगी।

More From Author

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने बीस बीघा (बापू ग्राम) में आयोजित जनसभा में वन भूमि प्रकरण को लेकर जनता को किया आश्वस्त

सीएस ने प्रदेश में खाद्यान्न एवं दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं को लेकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के साथ समीक्षा बैठक की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.