विधायक डॉ. प्रेमचंद ने बीस बीघा (बापू ग्राम) में आयोजित जनसभा में वन भूमि प्रकरण को लेकर जनता को किया आश्वस्त

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बीस बीघा (बापू ग्राम) में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र में चल रहे वन भूमि प्रकरण को लेकर जनता को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस विषय पर पूरी तरह गंभीर है और जनहित में सकारात्मक समाधान की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि वे लगातार मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से इस विषय पर संवाद बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा सत्र के दौरान भी प्रमुखता से उठाया है, जिससे यह स्पष्ट है कि यह विषय शीघ्र ही राज्य कैबिनेट में विचारार्थ प्रस्तुत होगा। कैबिनेट में चर्चा के पश्चात इस पर अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि बापू ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों में पिछले 75 से 80 वर्षों से निवास कर रहे लगभग 15 से 20 हजार परिवारों (लगभग 60 हजार की आबादी) के हितों की रक्षा उनकी प्राथमिकता है। “मेरा पूरा प्रयास है कि इन परिवारों को किसी भी स्थिति में उजाड़ने नहीं दिया जाए,” उन्होंने दृढ़ता से कहा, साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सदैव जनभावनाओं के प्रति संवेदनशील रही है और इस विषय पर भी सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

कार्यक्रम में वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री पुनीता भंडारी, विनीता बिष्ट, जगदीश भंडारी, हेमलता चौहान, विजयलक्ष्मी नौटियाल, सुयश मिश्रा, प्रमिला त्रिवेदी, ममता नेगी शान्ति देवी, सुनीता रावत, सुमन रावत, अशोक जी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

More From Author

भाजपा विधायकों की बैठक में टू व्हीलर ईवी से पहुंचे डॉ. प्रेमचंद

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.