वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रसाद बडोला के आकस्मिक निधन पर विधायक डॉ. प्रेमचंद ने गहरा शोक व्यक्त किया

ऋषिकेश/ श्यामपुर। वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रसाद बडोला के आकस्मिक निधन पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया। इस दुखद अवसर पर डॉ. अग्रवाल गुलजार फार्म, श्यामपुर पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि सत्य प्रसाद बडोला एक कर्मठ एवं निष्पक्ष पत्रकार थे, जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रति महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका निधन समाज एवं पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

इस दौरान उन्होंने उनके पुत्र मनोज बडोला एवं मुकेश बडोला को ढांढस बंधाया और इस दुख प्रकट किया।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री पंकज जुगलान, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सोनी रावत, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा दीपक जुगलान, मोहन सिंह रावत, गणेश बिजलवान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More From Author

छिद्दरवाला में आयोजित बैठक में विधायक डॉ. प्रेमचंद का कार्यकर्ताओं किया गर्मजोशी से स्वागत

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने पीएम मोदी के सबसे लम्बे ऐतिहासिक कार्यकाल पर त्रिवेणी घाट पर भव्य गंगा आरती आयोजित की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.