- क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत: डॉ. अग्रवाल
ऋषिकेश। छिद्दरवाला में आयोजित बैठक में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं और आवश्यकताओं को गंभीरता से सुनते हुए विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं बाढ़ सुरक्षा दीवार सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए विधायक निधि से लगभग 24 लाख रुपये देने की घोषणा की।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
बैठक में रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, कपिल कक्कड़, राजकुमारी पंवार, रुद्र बहादुर राणा, हरीश पैन्यूली, योगेश प्रजापति, अनीता राणा, धर्म सिंह चौहान, वैशाख सिंह कैंतुरा, कैलाश रतूड़ी, विक्रम क्षेत्री, हुकुम रांगड़ सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
