मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘दीदीज़ कैफे’ फूड ट्रक का शुभारंभ, स्वयं सहायता समूहों के व्यंजनों की सराहना

सितारगंज/उधम सिंह नगर। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी जी के “जन-जन की सरकार, मुख्य सेवक आपके द्वार” कार्यक्रम के दौरान आज सद्भावना क्लस्टर संगठन स्वायत्त सहकारिता द्वारा संचालित ‘दीदीज़ कैफे’ फूड ट्रक का शुभारंभ किया गया। यह फूड ट्रक ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग तथा मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में महिला स्वयं सहायता समूहों की आजीविका संवर्धन एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।

शुभारंभ के उपरांत मुख्यमंत्री श्री धामी ने फूड ट्रक का अवलोकन किया तथा महिला समूहों द्वारा तैयार किए गए स्थानीय एवं पारंपरिक व्यंजनों को भी देखा । उन्होंने व्यंजनों की गुणवत्ता, स्वाद एवं प्रस्तुतीकरण की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं और स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, स्वरोजगार एवं स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘दीदीज़ कैफे’ जैसी पहलें न केवल महिलाओं की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगी, बल्कि स्थानीय व्यंजनों और उत्पादों को व्यापक पहचान भी दिलाएंगी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में जनपद के मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी सहित ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहायक प्रबंधक (सेल्स), सहायक प्रबंधक (आजीविका) तथा सहायक प्रबंधक (एम एंड ई) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान महिला समूहों में विशेष उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री द्वारा महिला उद्यमियों के प्रयासों की सराहना से समूहों का मनोबल बढ़ा तथा ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं उद्यमशील बनने की प्रेरणा प्राप्त हुई। यह पहल जनपद में महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण आजीविका संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है।

More From Author

परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भव्य एवं दिव्य सात दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम का आयोजन

पीएम मोदी के “12 वर्ष सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण” पूर्ण होने के उपलक्ष में सोमेश्वर मंदिर में भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.