सेलाकुई में बहुउद्देशीय कानूनी सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 06 सितंबर को

देहरादून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बहुउद्देशीय कानूनी सेवा और जागरूकता शिविर का आयोजन 06 सितंबर को सेलाकुई क्षेत्र में लगाया जाएगा जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। यहां जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीमा डुंगराकोटी ने बताया कि देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में जय कम्युनिटी सेंटर, सेलाकुई एवं पीएमश्री शहीद सत्येंद्र चैहान अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, सेलाकुई में संयुक्त रूप से एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय नैनीताल मनोज कुमार गुप्ता एवं कार्यकारी अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी तथा न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया किजनपद देहरादून के विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) भी इस शिविर में प्रतिभाग किया जायेगा और सेलाकुई क्षेत्र की ग्रामीण जनता को अपनी-अपनी योजनाओं के सम्बंध में जागरूक करते हुए, सामग्रियों का वितरण भी किया जाएगा। इस शिविर में ग्राफिक एरा, सीमा डेंटल व आंखों के इलाज के लिए मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिसमें विभिन्न प्रकार की जांचे व दवाईयों का वितरण निःशुल्क होगा। विभिन्न सरकारी विभागों के माध्यम से अपनी-अपनी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिया जाएगा तथा निःशुल्क भोजन की भी व्यवस्था रहेगी। अतः क्षेत्र की जनता से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाएं।

More From Author

मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, बाबा नीब करौरी महाराज की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.